बढ़ने के बाद आज फिर घटे कोरोना के मामले, वहीं करीब 4 महीने बाद दिल्ली में हुईं रिकॉर्ड मौतें, देखें राज्यवार आंकड़े

बढ़ने के बाद आज फिर घटे कोरोना के मामले, वहीं करीब 4 महीने बाद दिल्ली में हुईं रिकॉर्ड मौतें, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 47,930,397 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,221,78 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 520773 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 7765966 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 124985 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,411,724 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए साथ ही इस दौरान  670 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। हालांकि पिछले 24 घंटे 54,157 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब भी हुए हैं। रिकवरी रेट वृद्धि के साथ 92.32 फीसदी पर पहुंच गया है। कोरोना एक्टिव मामलों की दर 6.19 फीसदी है। मृत्यु दर 1.49 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 3.09 फीसदी है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर को 12,20,711 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 11,54,29,095 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

वहीं कोरोना को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों की बात करें तो कुछ राज्यों में कोरोना रफ्तार लगभग धीमी है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि इसके पीछे की वजह प्रदूषण और त्योहार को माना जा रहा है। दिल्ली के आंकड़े थोड़ा डरा रहे हैं। दिल्ली में लगभग तीसरे दिन कोरोना के 6 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं। यही नहीं दिल्ली में सिर्फ 24 घंटे में 66 मरीजों की मौत हुई है। बता दें कि 27 जून के बाद पहली बार एक दिन में इतनी मौतें हुई हैं। वहीं इसके पहले 17 जून 24 घंटे में 93 मरीजों की रिकॉर्ड मौतें हुई थीं। यहां अब तक 6,769 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

21878

807318

6757

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

168

4175

60

अरुणाचल प्रदेश

1621

13580

43

असम

7662

199458

934

बिहार

6356

211872

1121

चंडीगढ़ 

703

13862

229

छत्तीसगढ़

23113

170760

2360

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

36

3230

2

दिल्ली

38729

371155

6769

गोवा

2065

41849

630

गुजरात 

12304

161388

3744

हरियाणा

14644

159643

1859

हिमाचल प्रदेश 

3668

19780

361

जम्मू एंड कश्मीर 

5802

89905

1517

झारखंड

4685

97964

894

कर्नाटक

33114

794503

11312

केरल

84203

380650

1613

लद्दाख

752

5802

79

मध्य प्रदेश 

7766

164067

2992

महाराष्ट्र 

107358

1551282

44804

मणिपुर

3786

15750

189

मेघालय

989

8813

91

मिजोरम

515

2473

2

नागालैंड

1058

8161

45

ओडिशा

12363

283533

1378

पुडुचेरी

1830

33123

597

पंजाब

4621

126932

4281

राजस्थान

16301

187544

1955

सिक्किम

240

3778

75

तमिलनाडु

19061

706444

11272

तेलांगना

19272

226646

1366

त्रिपुरा

1327

29666

354

उत्तराखंड

3680

59338

1047

उत्तर प्रदेश 

23150

461073

7131

वेस्ट बंगाल

35953

350449

7122

भारत में कुल मामले

520773

7765966

124985


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।